शामली, अगस्त 6 -- शामली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को छोटे लोहिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह भी पढ़ें- सपा ने जयंती पर छोटे लोहिया को किया याद उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे...