सपा कार्यकर्ताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
श्रावस्ती, अक्टूबर 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रगान गा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। समाजवादी पार्टी की ओर से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता तहसील तिराहा होते हुए, ईदगाह तिराहा, खैरी मोड, दीवानी न्यायालय के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राष्ट्रगान गाया और संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़ा। यह भी पढ़ें- सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का किया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.