पीलीभीत, अप्रैल 28 -- बीसलपुर। गाजीपुर के गांव कटरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और शव नदी में फेंके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर सपा नेताओं पर हुए हमले के दोषियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। पूरे घटनाक्रम में वहां सपा का प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा था। दिए गए ज्ञापन के मुताबिक सीओ सिटी व पुलिसबल के सामने प्रतिनिधि मंडल पर पथराव किया गया। इसमे पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा घायल हो गए। इसी मामले में यहां सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में गायत्री गंगवार, हरपाल सिंह लोधी, केदारनाथ गौतम, विनोद दिवाकर, सुधा यादव, बंटी शर्मा, हरपाल नायक, मनोज कुमार शर्मा, मुनेंद्र सिंह, छत्रपाल शर्मा, बीडी प्रजापति आदि रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.