अमरोहा, मार्च 18 -- गजरौला। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में हुई। जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया गया। इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों से गजरौला से दरियापुर बुजुर्ग तक जुलूस भी निकाला।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। छुट्टा पशु किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। किसान की सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में है, जनता को लाइन में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया। कभी नोटबंदी की लाइन में लगाते हैं तो कभी सिलेंडर की लाइन में लोगों को लगना पड़ रहा है। जनता महंगाई की मार से परेशान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.