शामली, मार्च 27 -- शामली। समाजवादी पार्टी द्वारा 29 मार्च को दादरी में आयोजित सामाजिक समानता भाईचारा रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने भैंसवाल, गढ़ी पुख्ता, भभीसा और सुन्ना सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि रैली की सफलता के लिए सांसदों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्षों और आनुषंगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रैली में शामिल होने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में रैली में पहुंचेंगे। समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने बताया कि युवाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.