हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मंगलवार को तहसील चौपला पर हंगामा किया। उन्होंने तहसील चौपला पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा विरोध करने पर दोनों दलों के नेताओं से पुलिस से हल्की नोंकझोंक हुई। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हालांकि काफी मशक्कतों के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस भेज दिया, लेकिन तहसील चौराहे पर काफी लंबा जाम लग गया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर मंगलवार की दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ तहसील चौपला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी कार्यकर्ताओं के तहसील चौराहे पर पहुंचे। दोनों दलों के नेताओं ने सड़क पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.