सपा-कांग्रेस जातिवाद से समाज तोड़ेंगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेगे : रोहित मिश्रा
लखनऊ, जुलाई 12 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह 1090 चौराहे से पार्टी के राज्य मुख्यालय तक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और युवाओं के भव्य जुलूस के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते हुए सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे जातिवाद से समाज को तोड़ेंगे और हम राष्ट्रवाद से उन्हें जोड़ेंगे।
कार्यक्रम का माहौल कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के पहले 1090 चौराहे से पार्टी मुख्यालय तक पूरा क्षेत्र झंडियों और पोस्टरों से अटा पड़ा था। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की टोलियां स्वागत के लिए तैयार थीं। क्रेन पर लदी मालाओं से युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हो रहा था। जगह-जगह कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए रोहित पार्टी मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.