लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिर अखिलेश यादव और राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन हो भी जाए, तो भी इस अवसरवादी गठबंधन को यूपी की जनता धूल चटा देगी।उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की कुंडली में यूपी के मुख्यमंत्री और उनके बड़े भाई राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं है। देश ने 2014, 2019 और 2024 में भाजपा पर भरोसा जताया, वहीं यूपी में भी 2017 और 2022 में कमल खिला। राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी जानती है कि उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। इसके बावजूद वे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक धमाचौकड़ी मचाए हुए हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाली नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...