सपा-कांग्रेस का रंग देख गिरगिट भी शरमा रहा होगा, राम मंदिर को लेकर सीएम योगी का तीखा हमला
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राम मंदिर को लेकर जबरदस्त पलटवार किया। कहा कि जो सपा और कांग्रेस अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे थे, आज गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। इनसे तो आज गिरगिट भी शरमा रहा होगा। सोचता होगा कि एक नई प्रजाति आ गई है जो हमसे तेजी से रंग बदलती है। सीएम योगी ने कहा कि आज सपा-कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि अयोध्या में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सीएम योगी ने सवाल किया कि आपकी आस्था कब से अयोध्या के साथ हो गई है। राम मंदिर के लिए राम भक्तों को बोलने का अधिकार है, उनके पूर्वजों ने अयोध्या के लिए लड़ाई लड़ी है। सपा और कांग्रेस को बोलने का अधिकार बिल्कुल नहीं है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी मंत्रियों-विधायकों को सौंपा नया टास्क, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.