सपा कहीं भी रैली निकाले, उसका भविष्य अंधकारमय है' अखिलेश की पीडीए रथ यात्रा पर केशव का निशाना
लखनऊ, नवम्बर 18 -- Keshav Prashad Maurya: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की गोरखपुर में निकाली जा रही पीडीए रथ यात्रा को लेकर उनपर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि यादव चाहे कहीं से यात्रा निकाल लें लेकिन उससे सपा की राजनीतिक स्थिति बदलने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा का राजनीतिक भविष्य धुंधला है तथा वह राज्य की सत्ता में वापसी नहीं करेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'समाजवादी पार्टी गोरखपुर, सैफई या लखनऊ में रैली निकाले, उसका भविष्य अंधकारमय है। वह अंधकारमय था, अंधकारमय है और अंधकारमय ही रहेगा।' मौर्य ने दावा किया कि सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने का सपना देखती रह सकती है, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.