सपा कल संविधान मानस्तंभ दिवस मनाएगी
लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण दिवस 26 जुलाई को 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस' के रूप में मनाने का विनम्र फैसला ले रखा है। इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित 'आरक्षण' को कोल्हापुर के महाराज छत्रपति शाहूजी महाराज ने लागू किया था। इसी दिन 'आरक्षण देने का शुभारंभ' हुआ था। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर डा भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से लागू हुआ। सपा 26 जुलाई को पूरे यूपी व देश में 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस' मनाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.