शामली, जनवरी 9 -- समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची का सभी बूथों पर परीक्षण किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं बीएलए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित कर उसके सत्यापन व शुद्धिकरण पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रतिदिन नए जोड़े गए मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि त्वरित सत्यापन किया जा सके। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बीएलए की सक्रियता से भाजपा की रणनीति विफल होगी। चेयरमैन ज़हीर मलिक ने मतदाता सूची में फर्जी नाम न जुड़ने देने का आह्वान किया। बैठक में राव तफरूज, भूपेन्द्र सैनी, वसीम त्यागी, खालिद इंजीनियर, डॉ. हामिद, तासीन मंसूरी, अजर खान, विद्या प्रकाश...