शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर पीडीए को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सपा खुद यह तय नहीं कर पा रही है कि पीडीए का मतलब क्या है। कभी पी का अर्थ बदल दिया जाता है, कभी डी का तो कभी ए का। पहले सपा जनता को स्पष्ट करे कि पीडीए आखिर है क्या। भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और इसी नीति पर लगातार काम कर रही है। दरअसल बरेली से लौटते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी साउथ स्थित सांसद अरुण सागर के आवास पर पहुंचे। यहां सांसद अरुण सागर, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा की राजनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी वर्ग विशेष की नहीं, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.