सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती, साथ लेकर चलती है; अखिलेश का मायावती को जवाब
लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा चीफ मायावती के तीखे हमलों पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती, बल्कि पूरी ईमानदारी से अपने सहयोगियों का साथ निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सच बोलना भी गलत माना जाता है और सच बोलना बहुत मुश्किल हो गया है। अखिलेश यादव ने ये बातें अपने पिता मुलायम सिंह यादव के गुरु उदय प्रताप सिंह की पुस्तक 'अभिनंदन ग्रंथ' के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहीं। मायावती के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा किसी को नहीं छोड़ती, बल्कि लोग खुद समाजवादी पार्टी को छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी किसी के साथ गठबंधन करती है तो मजबूती और ईमानदारी के साथ उसे निभाती है। अखिलेश ने साफ किया कि पार्टी का गठबंधन तोड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.