लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जोरदार हमला बोला। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक साथ मंच साझा करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि महिलाओं के साथ जो विश्वासघात विपक्ष ने किया है उसका जवाब देश की करोड़ों महिलाएं वोट की ताकत से देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित है और उन्होंने देश की आधी आबादी का हक छीनने का काम किया है। यह भी पढ़ें- जो इस पाप के भागीदार हैं...महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर गरजे सीएम योगी उन्होंने संसद में विपक्षी दलों के आचरण की तुलना द्रौपदी के चीरहरण से ...