मिर्जापुर, जून 26 -- Brajesh Pathak: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पैदा किया गया विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे का क्या हुआ, इस बारे में कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा है। मिर्जापुर में बातचीत के दौरान राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पूछे गए एक सवाल से नाराज पाठक ने कहा, 'बाबरी मस्जिद के लिए भी चंदा एकत्र किया गया था। उस पैसे का क्या हुआ, यह कोई नहीं पूछ रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही हैं।' इससे एक दिन पहले, अयोध्या पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की सिफारिश पर राम मंदिर में चढ़ावे के कथित ...