गोरखपुर, अगस्त 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से शिव शंकर गोंड को हटा दिया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे गोंड लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ महीने से शिव शंकर गोंड का समन्वय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से बिगड़ गया था। शनिवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू का पत्र भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हटाने की पुष्टि की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सपा : हर बूथ पर तैनात होंगे 10 यूथ वहीं इस मामले में शिव शंकर ने कहा कि यह Rs.बेतुकी कार्रवाई है। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...