सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सोमवार को बैठक हुई। सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा 14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती सभी सेक्टर स्तर पर मनाएगी। बाबा साहब ने शोषित वर्ग को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया। उनकी जयंती ऐतिहासिक दिन है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां को तार-तार करने के कोशिश कर रही है। देश में हमारी नौकरी, हमारा आरक्षण सरकारी संस्थाएं ही नहीं बल्कि हमारे और आपके बीच का भाईचारा के साथ-साथ संविधान भी खतरे में है। यह भी पढ़ें- जयंती पर आज याद किए जाएंगे संविधान शिल्पी जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब...