मैनपुरी, जनवरी 6 -- नगर के सपा छात्र सभा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बैठक की। जिलाध्यक्ष हरीश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वगात की। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से पीडीए के संबंध में चर्चा की। कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनानी है। जिसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को गांव की हर गली जाकर सपा शासनकाल में चलाई गई योजनाओं का प्रचार प्रसार करना होगा। सपा आएगी तो हर बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। यह सपा की प्राथमिकता रहेगी। बहुमत से सरकार बनानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.