कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। एसआईआर में जो नाम छूट गए हैं या पात्र मतदाताओं के नाम कट गए हैं उन्हें चेक कराकर बढ़वाने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश नेतृत्व से उन्हें मिली है। अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी ने पहले भी लगातार क्षेत्र में वोट बढ़ाने का कार्य किया है व आगे भी करती रहेगी। यह बातें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अरमान खान ने कहीं। वह समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बगाई ईदगाह मैदान बेगमपुरवा में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन निशांत मलिक ने किया। हाजी सलमान हाशमी, महासचिव इम्तियाज़ अहमद मदनी उपाध्यक्ष, उमर मंसूरी पार्षद, शेखू सिद्दीकी, मोहम्मद जुनैद, हाजी नासिर अंसारी, नूर अहमद टेनी, नियाज़ अहमद उस्मानी, आकिल गुड्डू अंसारी बैठक में मौजूद रहे।

हिंद...