जौनपुर, अप्रैल 20 -- जौनपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनीत होकर जौनपुर आगमन पर पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को स्वागत समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। समारोह में अनवारूल हक गुड्डू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और मजबूत करने में सहयोग करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनवारूल हक गुड्डू लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं और नई जिम्मेदारी के बाद उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ...