कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के कोइंदी निवासी भंते संघदीप ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विशेष निमंत्रण पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और तथागत गौतम बुद्ध के बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन पर चलने का संकल्प लिया। भंते संघदीप ने कहा कि वर्तमान समय में अखिलेश यादव तथागत बुद्ध के बताए गए रास्ते पर चलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी धर्मों, संप्रदायों और वर्गों को आपसे बहुत उम्मीद है। यह भी पढ़ें- चास में बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिविध मंगल उत्सव का आयोजन यह भी पढ़ें- तथागत शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में मनी बुद्ध पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.