बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 11 सितंबर को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरा पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के बाद निरस्त हो गया है। हेलीपैड को लेकर प्रशासन और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। अनुमति नहीं मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने गंभीर सवाल प्रशासन पर उठाए हैं। अखिलेश यादव ने निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग उठाई यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं, भड़के सपा प्रमुख का वीडियो से हमलाप्रशासन द्वारा उठाए गए सवाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलंदशहर में प्रस्तावित हेलीपैड के आसपास दूर-दूर तक जलभराव ...