बागपत, अगस्त 18 -- बड़ौत। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से जयंत चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में जाट समाज में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को किशनपुर बराल में रमाला सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन जयदेव के नेतृत्व में क्षेत्र के काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा की। लोगों ने कहा कि जयंत चौधरी के बारे में की गई टिप्पणी से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान अखिलेश यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव ने अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण वोट के लिए क्या है अखिलेश का 'PDA' दांव? 2027 से पहले UP में नई सियासी चाल जयदेव ने कहा कि अखिलेश...