सपा अध्यक्ष अखिलेश का मनाएंगे जन्मदिन
ललितपुर, जून 30 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश का मनाएंगे जन्मदिन ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार एक जुलाई को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सहित जनपद के गांव-गांव में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलेगा। जो पूरे सप्ताह जारी रहेगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पीडीए समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने के लिए अपील की है। यह भी पढ़ें- सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.