सपा अधिवक्ता सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने लखनऊ सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं पर कथित लाठीचार्ज और चैंबर गिराए जाने की घटना का विरोध किया है। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भेजा। दोषी पुलिस कमिर्यों पर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष शारदा सिंह यादव 'संजय' एडवोकेट ने ज्ञापन में बताया गया कि 17 मई को लखनऊ सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के चैंबर बुलडोजर से गिरा दिए गए। इसका विरोध करने पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया। कई अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिन अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े गए हैं, उन्हें दोबारा विधि व्यवसाय के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- लाठी चार्ज घटना से वकीलों में नाराजगी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.