मऊ, अप्रैल 20 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा बाजार में सपा नेता बृजेश राय के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रीय सचिव केदार यादव ने भगवान परशुराम के उग्र स्वभाव के कारणों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस दौरान अजय राय, अनिल उपाध्याय, सुषमा राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी तरह मादी बाजार में ज्ञानिश शुक्ल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाया महर्षि परशुराम का जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन यह भी पढ़ें- अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम : विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...