वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। समाजवादी पार्टी के भेलूपुर स्थित महानगर कैंप कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस कौमी एकता के प्रबल हिमायती थे। स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान रहा। फारवर्ड ब्लॉक के नेता डॉ.तपन घोष, महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी रामजी यादव, शम्भूनाथ भट्टाचार्य, अजहर अली सिद्दीकी, अमन यादव, अनिल साहू, संजय यादव, अनूप वर्मा, अशोक यादव, शशिकला गुप्ता, अरविंद यादव, शशिकांत यादव ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.