जौनपुर, फरवरी 5 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधान सभा अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में एसडीएम योगिता सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भाजपा के पदाधिकारी मतदाताओं द्वारा अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया जा रहा है। जो न्याय संगत नहीं है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी तरीके से फॉर्म सात भरकर बीएलओ को देकर दबाव बनाया जा रहा है कि अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का नाम काट दे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मांग किया कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कराये। जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटने पाये। लोकतंत्र में मत सबका अधिकार है। इस अवसर पर राजन यादव, जयंती, अभयराज यादव, अशोक निषाद, केशरी प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.