फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सपा मुखिया के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक विजय सिंह के घर परिजनों से हालचाल लेने के लिए पहुंचा। घर पर किसी भी सदस्य के न मिलने पर सपा नेताओं ने आसपास मौजूद दुकानदारों से विस्फोट के बारे में जानकारी की। प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा।आवास के बाहर पुलिस बल तैनात था। घर पर किसी के न मिलने पर प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक के घर के सामने किराना व्यापारी बृजमोहन से विस्फोट का पूरा हाल चाल जाना। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि जिला प्रशासन को पहले घटना के बारे में गहनता से छानबीन करनी चाहिए थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.