सपाई आंधी-तूफान से मरने वालों की मदद करें: अखिलेश
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंधी-तूफान से भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु को दुखद बताते हुए गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें।उन्होंने कहा कि घर, पेड़, दीवार गिरने से बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार से मांग की कि राहत-बचाव का काम युद्ध स्तर पर करें, घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो, खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो, इसके अतिरिक्त शीघ्र जनता के जानमाल, फसल व वाहन आदि के नुकसान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवजे की घोषणा की जाए। यह भी पढ़ें- यूपी में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.