बुलंदशहर, जनवरी 23 -- जिला सपा कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, संचालन कार्यवाहक जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि नेताजी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि आज़ादी, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का विचार थे। जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब नेताजी का उद्घोष-"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा"-केवल नारा नहीं, बल्कि भारत के जागरण की आवाज़ था। आज़ाद हिंद फौज के गठन के माध्यम से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि भारतवासी स्वतंत्रता के लिए हर प्रकार का त्याग करने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें नेताजी से साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। यदि हम उनके विचारों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.