बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एसआईआर अभियान की समीक्षा भी की गई। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज रहे उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में गरीबों, पिछड़ों के विकास और उत्थान के लिए कार्य किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नीरपाल गुर्जर ने एसआईआर अभियान को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सपा संगठन द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और आगामी कार्यक्रम के लिए निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, राजपाल शर्मा, जितेंद्र यादव, शाहरुख, जगपाल यादव, डॉ. शालिनी राकेश, डॉ. सतीश गौड, राहुल यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.