बरेली, मई 26 -- मुरादाबाद क्षेत्र के शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी हाज़ी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को सपा कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा हम सभी को पूरी जिम्मेदारी से इस चुनाव में जीत हासिल करना होगी। इस कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा हम हर बूथ पर प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी से चुनाव जीतने के लिए जुटेंगे, हमारा बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और कर्मठ कार्यकर्ताओं की फ़ौज के बलबूते हम फतह हासिल करेंगे। बैठक में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, शिक्षक एमएलसी चुनाव में बरेली मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुरादाबाद व बरेली मंडल के सयुंक्त प्रभारी शेख जाकिर हुसैन, विधायक शहज़िल इस्लाम व पूर्व विधायक विजय प...