हाथरस, मार्च 16 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय हाथरस पर आज बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती बहुजन दिवस एवं पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया। समाजवादी पार्टी के अनुसार पीडीए का अर्थ समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों की एकजुटता है, जो सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को मजबूत करती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा , अजय सिकवार, बनी सिंह बघेल, एस.पी. सिंह सेंगर, राम नारायण काके, मुहर सिंह, ललित चौधरी, राणा प्रताप सिसोदिया, सतें...