गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव करुणा कान्त मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दूधनाथ मौर्य, दुर्गेश यादव, रामजतन यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, मुरारी लाल मौर्य, महेंद्र तिवारी, भृगुनाथ निषाद, मैना भाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.