सपाइयों व सिटी मजिस्ट्रेट की झड़प का शहर में लगे पोस्टर
बहराइच, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी और प्रशासन के बीच तनातनी अब खुलकर सामने आने लगी है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई कहासुनी के बाद सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। रविवार की देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर खंभों और प्रमुख जगहों पर होर्डिंग्स लगाई गईं, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोहिया वाहिनी के के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने बताया कि तीन जून को बिजली समस्या, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने सपाइयों को एफआईआर दर्ज करने की खुली चेतावनी दी थी। इसी बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए पोस्टर वार शुरू किया है। सपा समर्थकों की ओर से ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.