सपाइयों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
संभल, जुलाई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला कोटला स्थित सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई के कार्यालय में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में सुहैल इकबाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सभी वर्गों, किसानों, पिछड़ों और गरीबों को साथ लेकर विकास कार्य किए। उनकी सरकार की योजनाओं का व्यापक लाभ जनता को मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता 2027 में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। यह भी पढ़ें- अखिलेश के जन्मदिन पर मुलायम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.