आगरा, मार्च 26 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की अध्यक्षता में सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शासक बताया। कहा कि उन्होंने अहिंसा, शांति और धर्म के मार्ग को अपनाकर विश्व को नई दिशा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कलिंग युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन यह दर्शाता है कि शक्ति से अधिक मानवता और करुणा का महत्व है। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जब समाज को भाईचारे और शांति की आवश्यकता है। इस मौके पर संतोष पाल बघेल, राजपाल यादव, पवन प्रजापति, जितेंद्र चक, राघवेंद्र कुशवाहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.