औरैया, फरवरी 1 -- ककोर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में रविवार को संत रविदास और संत नरहरी दास की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने दोनों संतों के जीवन, विचारों और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास और संत नरहरी दास ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के एसआईआर प्रभारी समरथ पाल, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज नारायण बघेल, जिला प्रवक्ता अनवर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष औरैया राजकुमार गौतम सहित बड़...