सपाइयों ने शिक्षकों व मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
कानपुर, अक्टूबर 2 -- चकेरी। सरसौल में सपाइयों ने शिक्षक व मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें शिक्षकों के साथ-साथ समाज की मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवधर्न किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण कर हुई। जिसके बाद शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की 21 मेधावी छात्राओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवधर्न किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित कर सपा नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि बेटियां परिवार, समाज और देश का गौरव हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर नीतेन्द्र यादव, कमलेश यादव, आरएन सिंह, डा इंद्रदेव, शिल्पी कुशवाहा, दुर्गा कुमार शुक्ला समेत आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.