सपाइयों ने शाहूजी महाराज की जयंती मनाई
हरदोई, जून 26 -- हरदोई। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल की अध्यक्षता में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन वंदन करके मनाई गई। इसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शाहू जी महाराज कोल्हापुर रियासत के राजा थे। दूरदर्शी समाज सुधारक के रूप में दलितो, पिछड़ों के उत्थान व शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किये। जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता, अलंकार सिंह, चंद्रशेखर पाल, सपा नेता अखिलेश पाठक, सत्येंद्र कुमार पानू, नगर अध्यक्ष रियासत खान आदि लोग मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- छत्रपति शाहू महराज की जयन्ती मनाई यह भी पढ़ें- छत्रपति शाहूजी महराज की मनाई गई जयंती यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहू महाराज की जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.