अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के क्वार्सी स्थित कार्यालय बुधवार को जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान ने किया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर एवं वरिष्ठ नेताओं ने महारानी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता एवं साहस को नमन किया। महारानी दुर्गावती को बचपन से ही तीरंदाजी, तलवारबाजी और घुड़सवारी का शौक था। वह बचपन में पिता के साथ जंगलों में शिकार करने जाया करती थीं। 1542 में 18 साल की उम्र में उनकी शादी दलपत शाह से कर दी गई। सुभाष लोधी , प्रशांत वाल्मीकि, आचार्य सूरजपाल राना, मुन्ना ठाकुर शान मियां, डॉक्टर बादशाह खान, शाकिर अंसारी, माधुरी सैनी, जावेद खान बिलाल खान, ज़ीशान खान, अज़ीज़ुल, धर्मेंद्र सैनी, वकी...