बिजनौर, नवम्बर 23 -- सपा के जिला कार्यालय पर लोकबंधु राज नारायण की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्य लिया। रविवार को पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि राज नारायण जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे प्रखर व्यक्तित्व थे, जिनकी लड़ाई हमेशा सत्य, सिद्धांत और जनता के अधिकारों के लिए रही। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा देता है। आज जब समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा है, तब उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष की भावना और जनता के प्रति समर्पण हमें सही दिशा दिखाते हैं। सभी ने राज नारायण के बताए मार्ग, सादगी और संघर्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.