सपाइयों ने लगाया वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली, जून 6 -- आंवला। सपा कार्यकर्ताओं ने वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।शुक्रवार को पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इन्द्रपाल सिंह यादव, राकेश गौड़ ने बताया कि एसआईआर के बाद जारी की गई वोटरलिस्ट में बीएलओ द्वारा भारी धांधली की गई है। एक ही भाग में एक ही नाम, पते और उम्र के व्यक्ति के दो से आठ तक वोट बना दिए गए हैं। हर वोट का एपिक नंबर भी अलग-अलग है, जिससे साजिश की आशंका है। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक आरके शर्मा, डा जीराज यादव, पीयूष वर्मा, डॉ अशोक यादव, मशकूर खां, पदम सिंह एडवोकेट, रामदीन सागर, आकाश प्रेमी, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन यह भी पढ़ें- समाजवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.