प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। सपा की ओर से बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबडेकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि शहर से गांव तक 500 से अधिक स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर निकाली गई रैली में जय भीम, जय समाजवाद, पीडीए जिंदाबाद का नारा गूंजता रहा। पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधायक हाकिम लाल बिंद, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बैंड बाजे संग निकाला भव्य जुलूस यह भी पढ़ें- बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए डा.भीमराव आंबेडकर, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...