सपाइयों ने रस्सी से कार खींचकर किया प्रदर्शन, पुलिस से नोंकझोंक
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अनोखा धरना-प्रदर्शन किया। कार को रस्सी से खींचकर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोध जताया। प्रशासन और पुलिस ने विकास भवन गेट पर रोकने का प्रयास किया तो सपाई धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी से सपाईयों की तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद कार समेत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाईयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शनिवार सुबह जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने रस्सी से कार खींचकर किया प्रदर्शन, पुलिस से नोंकझोंक यहांसे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.