सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव व डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया एक लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंप दिया। उस्का बाजार थाना के बैरवा नानकार के टोला ताल भिरौना निवासी चंद्रबलि लोधी की कुछ दिन पूर्व चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को एक लाख का चेक देने की घोषणा की थी। बुधवार को मृतक की पत्नी संगीता लोधी को चेक सौंप दिया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद के साथ-साथ परिवार को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान प्रदीप पथरकट, रामसेवक लोधी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, लवकुश सैनी, कमलेश, राहुल, नुरुल हुद...