सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पुलिस से नोंकझोक
बागपत, अक्टूबर 4 -- बागपत। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सीईसी का पुतला दहन किया तो वहां तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई। पुलिसकर्मी लाठियां लेकर पुतले में लगी आग को बुझाते और कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलते नजर आए। सपा के वरिष्ठ नेता राहुल अवाना, बिल्लू प्रधान, संजीव त्यागी, रवि बैसला और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। सपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। सपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.