सपाइयों ने महंगाई को लेकर किया तंज, बांटी मेलोडी
मेरठ, जून 2 -- बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रस्सी से बांधकर स्कॉर्पियों कमिश्नरी पार्क से कलक्ट्रेट तक खींची और राहगीरों को मेलोडी बांटी। बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में जुटे। यहां से नारेबाजी कर महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल, गैस-सीएनडी की कीमत वृद्धि के विरोध में स्कॉर्पियो को रस्सी से बांधकर कमिश्नरी चौराहे से कलक्ट्रेट तक खींचकर ले गए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.